Bundi :मानव सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल की वैवाहिक वर्षगांठ पर किए विभिन्न सेवा कार्य

वैवाहिक वर्षगांठ पर परिंदा प्यास बुझाओ अभियान की शुरुवात कर बांधे परिंडे 
मानव सेवा समिति के शहर अध्यक्ष सूरज राठौर ने बताया कि आज मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल की 26 वी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर समिति के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सेवा कार्य किए
सुबह गौ वंश को चारा डाला गया एवम भीषण गर्मी को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिंदा प्यास बुझाओ अभियान की शुरवात कर पक्षियों के लिए दाना पानी के परिंडे बांधे गए 
इस अभियान के तहत भीषण गर्मी में पक्षियों को बचाने के लिए शहर में अलग-अलग स्थान पर पानी के परिंडे बांधे जाएंगे
इस दौरान समाजसेवी रवि कुमार, रवि राठौर सूरज प्रकाश बैरागी हनुमान भील सोहन कासोटीया मुकेश वर्मा,रमेश चंद्र वर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे