जयपुर। बॉलीवुड गाने के एक वो लाइन, 'मिले दोस्त तुम्हारे जैसा तो दुश्मनों की जररूत ही क्या है' आज कोटा डॉन देवा गुर्जर के लिए सच साबित हुई। देवा गुर्जर की हत्या उसी के करीबी दोस्त बदमाश बाबूलाल गुर्जर ने ही की। दोनों की दोस्ती 5 महिने पुरानी थी दोनों साथ साथ इंस्टाग्राम रील्स बनाते थे। देवा के भाइयों ने बाबूलाल और उसके साथियों पर मर्डर का केस फाइल कर दिया है।
देवा की मोटी कमाई पर थी निगाहें
सूत्रों के मुताबिक बदमाश बाबूलाल को देवा की मोटी कमाई अखरने लगी थी। देवा की करीब 10 गाडीयां रावतभाटा प्लांट पर किराये से लगी हुई थी जिससे देवा को अच्छी खासी कमाई होती थी। देवा की कमाई देख चेचट का रहने बाबूलाल देवा से अवैध वसूली की मांग करने लगा। बाबूलाल ने देवा से 5 लाख रूपये की वसूली मांगी तो देवा ने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों पहले झगडा भी हो चुका था। देवा ने झगडे की रिपोर्ट आरकेपुरम थाने में की जहां बाबूलाल और उसके साथी भी पहुंच गये थे। दोनों पक्षों में थाने में भी बहस हुई और बाबूलाल ने देवा गुर्जर को देख लेने की धमकी दी।
पहले से ही थी मारने की प्लानिंग
देवा गुर्जर के परिजनो का कहना है कि देवा को मारने की प्लानिंग पहले से ही कर ली गई थी। देवा अपनी गाड़ी को ठीक करवाने के लिए रावतभाटा निकला था और उसके साथ दो तीन साथी थे। देवा की पल पल की खबर दुश्मनों के पास पहुंच रही थी। देवा जब रावभाटा में एक सैलून की दुकान में अकेला बैठा था तो बदमाशों ने मौका पाकर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। पोस्टमार्डम रिपोर्ट में पता चला कि देवा के शरीर पर 18 गहरी चोट के निशान थे।