जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में गांव के लोगों को विस्तार से जानकारी दी

भरतपुर, भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार चलो गांव की ओर अभियान के तहत गांव वासी बसुआ में पहुंच कर एक दिन का प्रवास किया गांव बसुआ की जाटव बस्ती में एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता चेतराम जाटव ने की मुख्य अतिथि श्री प्रेम सिंह आर्य नेदेश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में गांव के लोगों को विस्तार से जानकारी दी तथा राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा अपने अल्पकाल में ही की गई.

घोषणाओं के बारे में बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो घोषणाएं की थी के किसान सम्मन निधि के तहत किसानों को 6000 से बढ़कर ₹12000 वार्षिक किया जाएगा उज्ज्वला योजना के तहत साडे 450 रुपए का सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा किसानों को गेहूं का मूल्य 2275 से बढ़कर 2400 रुपए तथा बिजली 300 यूनिट तक मुक्त एवं  ईआरसीपी को लागू किया जाएगा आदि प्रधानमंत्री जी की घोषणाओं को मुख्यमंत्री आदरणीय भजन लाल जी ने अल्प समय में ही लागू कर दिया है इसके लिए हम सभी माननीय नरेंद्र मोदी जी को और माननीय भजनलाल शर्मा जी को हार्दिक बधाई देते हैं और उनको शत-शत नमन करते हैं इसके बावजूद मोदी जी द्वारा जन धन योजना प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री सड़क योजना स्वच्छता अभियान राष्ट्रीय शिक्षा नीति दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य योजनानिशुल्क विद्युत योजना उज्ज्वला योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार 400 सीटों के पार भारी बहुमत से जीत हासिल करने का दावा किया।

इस कार्यक्रम में गांव के रणधीर सिंह पूर्व सरपंच, श्याम लाल, करण सिंह, फागुनी राम, गिरिराज सिंह, कुमर पाल, अजी राम प्रजापत, सोरन सिंह, श्री चंद, राम प्रसाद, जवाहर सिंह, अमरेश, राजहंस आदि मौजूद रहे।