बबाई के पीड़ित परिवार में लौटने लगी खुशियां।

संवाददाता सुमेर सिंह राव

बडाऊ l
पिछले 15 दिन पहले ग्रामीण मीडिया झुंझुनू यूट्यूब चैनल पर बबाई के एक गरीब पीड़ित परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें पीड़ित परिवार ने सहायता के लिए गुहार लगाई थी। जिस से प्रभावित होकर काफी सामाजिक संगठन भामाशाह व जनप्रतिनिधियों ने इस परिवार की सुध लेते हुए 15 दिन में लगभग10लाख की सहायता इस परिवार की हो चुकी।। जिससे इस परिवार को काफी हद तक आर्थिक संबल मिला व परिवार में एक उम्मीद जगी कि हमारे साथ बहुत लोग हैं जो हमारा सहारा बन सकते हैं। ग्रामीण मीडिया झुंझुनू की टीम गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए फिर बबाई पहुंची तो पीड़ित तुलसीराम के पिताजी बालूराम ने कहा कि बेटा आपकी एक छोटी सी मुहिम हमारे परिवार का भला कर गई ।रिपोर्टर किशोर कुमार ने कहा कि कर्ज तो उन भामाशाहो जनप्रतिनिधियों का वह सामाजिक संगठनोंओ का है जिन्होंने भरपूर आपके परिवार की सहायता की है हमने तो एक पहल शुरू की थी। आपको बता दे कि। बबाई के एक पीड़ित परिवार जिनका एक बेटा विदेश की जेल में एक 2 साल से कोमा में घर में लगभग 12 सदस्य। कमाने वाला कोई नहीं जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था जिनकी बदौलत इस परिवार की काफी आर्थिक सहायता भामाशाह द्वारा की जा चुकी है।। अब इस परिवार की एक ही विनती है इनका बेटा विदेश की जेल में है वह कैसे भी भारत लौटे Good ही आपके पास होगा।