आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार वांछित मुलजिम को पहाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया
डीग, भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रूपेंद्र सिंघ एवं डीग जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कामां के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश यादव के निर्देशन में पहाड़ी के पुलिस उप अधीक्षक गिर्राज मीणा के निकट सुपरविजन में आर्म्स एक्ट के प्रकरण में वांछित मुलजिम को गोपालगढ़ थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया .
विगत 30 अक्टूबर को आर्म्स एक्ट में मामला वंजीवद्द हुआ था जिसमें आर्म्स फैक्ट्री हथियार बनाने की औजार पकड़े गए थे । उक्त प्रकरण में वक्त घटना से ही फरार चल रहे वांछित मुलजिम रजाक पुत्र चंदू खां मेव उम्र 50 साल निवासी पीरुका थाना गोपालगढ़ जिला डीग को गिरफ्तार किया गया । मुलजिम से पूछताछ अनुसंधान जारी है । पुलिस गठित टीम में गोपालगढ़ के थानाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, एएसआई राधा शरण, लख्मीचंद, हकमुद्दीन, जवाहर सिंह गोपालगढ़ पुलिस शामिल रहे ।