भरतपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया

भरतपुर, महर्षि दयानंद सरस्वती वैदिक साधु आश्रम भरतपुर पर महर्षि दयानंद सरस्वती के 200 वे जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर यज्ञ वैदिक प्रवचन के साथ-साथ ही जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा भरतपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया l साथ ही विभिन्न आर्य समाजों के आर्य जनों का सम्मान भी किया गया इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी के जिला प्रधान झमनसिंह आर्य मंत्री बलवीर सिंह कोषाध्यक्ष मूलचंद आर्य वैदिक साधु आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्म मुनि मंत्री सुरेंद्र कुमार सोलंकी का पुरानी कार्यकारिणी द्वारा माला एवं साफा पहनकर सम्मान किया गया l

इस अवसर पर पूर्व प्रधान सत्यदेव आर्य मंत्री मानसिंह कोषाध्यक्ष नारायण देव शास्त्री वैदिक साधु आश्रम पूर्व प्रधान अमर मुनि मंत्री देवेंद्र भारद्वाज भामाशाह भगवान सिंह पूर्व प्रधान ओमप्रकाश आर्य संरक्षक गिर्राज प्रसाद शर्मा भजन उपदेशक पूर्व प्रधान हीरा सिंह स्वामी मोहन देव नरदेव आर्य राम सिंह वर्मा सत्यदेव वर्मा रमाकांत शर्मा डॉक्टर प्रदीप ठाकुर डॉक्टर पृथ्वीराज माडापुरिया बलबीरसिंह वीरेंद्रसिंह इंजीनियर घमंडीसिंह रमनसिंह कसौदा मोहनसिंह अजमेरसिंह सुधीर चौधरी एवं विभिन्न सभाओं से पधारे आर्य जन उपस्थित थे l