ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
माननीय सांसद श्री दुष्यंत सिंह ने बिलासपुर-बीकानेर ट्रेन के चौमहला आगमन पर ट्रेन संचालन करने वाले क्रू का किया स्वागत
प.म.रेल,कोटा 15 अगस्त,2022
यात्रियों और आमजनता की मांग पर
रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर के मध्य चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन का दिनांक 14 अगस्त 2022 कोटा मंडल के चौमहला स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में छः माह के लिए 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।
गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर-बीकानेर, बिलासपुर से गुरूवार और शनिवार शाम 06:25 बजे प्रस्थान कर 14 अगस्त को चौमहला स्टेशन पर दोपहर 02:08 बजे आगमन होने पर गाड़ी संचालन करने वाले क्रू मेंबर्स का माननीय सांसद श्री दुष्यंत सिंह ने जनप्रतिनिधियों और यात्रियों के साथ पगड़ी एवं माला पहनाकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर कोटा मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (टी & आई) श्री राघवेन्द्र सारस्वत और मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री श्याम सिंह उपस्थित थे । माननीय सांसद ने रेल प्रशासन के अधिकारियो/कर्मचारियों को बिलासपुर बीकानेर के मध्य चलने वाली ट्रेन का चौमहला ठहराव पर आभार प्रकट किया।