अमन शर्मा मालोनी का इंडिगो एयरलाइंस में कमर्शियल पद पर चयन होने पर उनका स्वागत सम्मान किया
भरतपुर, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एवं शांति अहिंसा प्रकोष्ठ भरतपुर जिला संयोजक उमेश शर्मा की अध्यक्षता में मुकेश शर्मा के पुत्र अमन शर्मा मालौनी का इंडिगो एयरलाइंस में कमर्शियल पद पर चयन होने पर उनके निज निवास पहुंचकर माल्यार्पण, बुके,स्वाफा, राधे रानी का दुपट्टा व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र शर्मा ने कहा कि अमन शर्मा के इंडिगो एयरलाइंस में कमर्शियल पायलट पद पर चयन से पूरा समाज गौरवान्वित है। पायलट अमन ने यह लक्ष्य अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पाया है। निश्चित ही इसमें उनके पिता मुकेश शर्मा,बाबा स्व. नरोत्तम लाल शर्मा, अम्मा सुशीला शर्मा द्वारा दिए गए संस्कारों का पूर्ण योगदान है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही शांति अहिंसा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक उमेश शर्मा ने कहा कि अमन शर्मा का पायलट पद पर चयन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे समाज के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। पायलट अमन बचपन से ही पढ़ाई और अपने केरियर के प्रति गंभीर और लग्नशील थे।उन्होंने पहले बीटेक मैकेनिकल से किया और आज पायलट बन नया कीर्तमान समाज को दिया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अन्तराष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश मंत्री अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि उनके पायलट पद पर चयन से परिवार के साथ समाज में भी हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस तरह के बड़े चयन से कई पीढियों तक परिवार के यश में वृद्धि होती है। हम सभी को आप पर गर्व है।
पायलट अमन की दादी समाज सेवी सुशीला शर्मा ने स्वागत में पधारे गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद और कड़ी मेहनत से यह मुकाम आपके बेटे अमन ने पाया है। आप सभी ने जो प्यार सम्मान पायलट अमन और हमारे परिवार को दिया है इसे पूरा परिवार जीवन भर याद रखेगा।स्वागत के दौरान अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश सचिव अतुल चतुर्वेदी,आयुषी शर्मा ,आर्यन शर्मा ,चंद्रशेखर कटारा रविंद्र दारापुर आदि दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।