धांसू फीचर्स और नये डिजाइन के साथ Huawei Watch GT 4 लॉन्च, जानें कीमत कीमत
जयपुर। Huawei Watch GT 3 के उत्तराधिकारी Huawei Watch GT 4 को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे बार्सिलोना में 'वियरेबल स्ट्रैटेजी एंड न्यू प्रोडक्ट लॉन्च' इवेंट में लॉन्च किया है। यह नई वॉच 41 मिमी और 46 मिमी डायल आकार में उपलब्ध होगी। स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 466 × 466 पिक्सेल का रिज़ॉल्यूशन है। यह कई स्मार्ट सेंसर से लैस है और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दावा किया गया है कि घड़ी दो सप्ताह तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।
हुआवेई वॉच जीटी 4 की कीमत, उपलब्धता
Huawei Watch GT 4 चार अलग-अलग स्ट्रैप विकल्पों के साथ 41 मिमी और 46 मिमी डायल आकार में उपलब्ध है। Huawei Watch GT 4 41mm एक सफेद लेदर स्ट्रैप, लाइट गोल्ड मिलानी स्ट्रैप और एक सिल्वर स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप के साथ उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमशः EUR 229 (लगभग 20,250 रुपये), EUR 249 (लगभग 22,000 रुपये) और EUR 349 (लगभग 30,800 रुपये) है।
इसी तरह, Huawei Watch GT 4 46mm एक ब्लैक फ्लोरोएलेस्टोमर स्ट्रैप, एक ग्रे स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप, एक ग्रीन कंपोजिट स्ट्रैप और एक ब्राउन लेदर स्ट्रैप के साथ उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमशः EUR 229 (लगभग 20,250 रुपये), EUR 249 (लगभग 22,000 रुपये) और EUR 299 (लगभग 26,450 रुपये) है।
Huawei Watch GT 4 स्पेसिफिकेशन
Huawei Watch GT 4 46mm में 1.43-इंच AMOLED कलर डिस्प्ले है, जबकि 41mm वैरिएंट 1.32-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। दोनों वेरिएंट 466×466 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आते हैं। स्मार्टवॉच कई फिटनेस-ट्रैकिंग फ़ंक्शन से सुसज्जित है और इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, बैरोमीटर और तापमान सेंसर जैसे स्मार्ट सेंसर मिलते हैं।
यह हौवेई के ट्रूसीन 5.5+ हृदय गति सेंसर से भी सुसज्जित है, साथ ही नींद की निगरानी के साथ-साथ श्वास और तनाव मॉनिटर के लिए हुआवेई ट्रूस्लीप 3.0 ट्रैकर भी है। नई Huawei Watch GT 4 ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है और इन-बिल्ट माइक और स्पीकर के साथ आती है। यह ब्लूटूथ 5.2 और एनएफसी कनेक्टिविटी भी प्रदान करता है।