Jhalawad: यदि हम समाज में समरसता चाहते हैं तो समाज से ऊंच-नीच का भेद समाप्त करना होगा:- गुंजल*

*यदि हम समाज में समरसता चाहते हैं तो समाज से ऊंच-नीच का भेद समाप्त करना होगा:- गुंजल*


झालावाड़ 29 जनवरी :-देव सेवा समिति व गुर्जर समाज जिला झालावाड द्वारा आयोजित भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री देवनारायण जी के 1111वें अवतरण महोत्सव में मुख्य अतिथि कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल रहे कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि भगवान देवनारायण जी की जयंती पर भारत के प्रधानमंत्री जी का आगमन हमारे लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री जी ने हमारे गौरवशाली इतिहास का भी संस्मरण कराया। गुंजल ने कहा कि भगवान देव नारायण जी ने दीनहीन कोढी की सेवा करके यह संदेश दिया कि यदि हम समाज में समरसता चाहते हैं, एकजुटता कायम करना चाहते हैं तो हमें समाज से छुआछूत, ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे यहां समय- समय पर ईश्वरीय अवतार हुए हैं और उन्होंने लोक कल्याण का मार्ग अपने जीवन में अपने कर्मों से प्रशस्त किया है वह सदियों तक हमारे माइलस्टोन बनकर आदि अनादि काल तक हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा और इसी क्रम में भगवान देवनारायण ने जो गौ रक्षा व दीनहीन की सेवा का जो मार्ग हमको बताया है आज लोकतंत्र में उसकी प्रासंगिकता जब तक भारत राष्ट्र रहेगा डेमोक्रेसी रहेगी तब तक बनी रहेगी। हम सब को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा का काम करना चाहिए ।