संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जिला पषु क्रूरता निवारण समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टेªट सभागार में जिला कलक्टर रेणु जयपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। नगर परिषद सभापति मधु नुवाल भी मौजूद रहीं।
बैठक में जिला कलक्टर ने शिव नंदी गौशाला के लिए जिला परिषद को जमीन आवंटन के लिए निर्देष दिए। तहसीलदार बूंदी को इसके लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सडको पर गायों का चारा नहीं डालें। इसके स्थान पर गौषालाओं में चारा डाला जाए। उन्होंने निर्देष दिए कि पषु चिकित्सालय में से गायों को गौषालाओं में षिफ्ट किया जावे। साथ ही पषु चिकित्सालय में भी गायों को चारा डालना बंद किया जाए। घायल पषुओं के लिए एक वार्ड बनाया जावे। वन विभाग द्वारा घायल वन्यजीवों के लिए रेस्क्यू सेंटर बनाया जाए।
उन्होंने निर्देष दिए कि जहां कहीं भी पषु क्रूरता हो इसकी शिकायत की जावे। इसके लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्णय लिया गया। यह पशु चिकित्सालय में स्थापित रहेगा। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 244 3088 रहेंगे। प्रभारी अधिकारी डॉ रामलाल मीणा होंगे।
बैठक में पशु क्रूरता निवारण समिति के सचिव संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉक्टर कन्हैयालाल ने गत बैठक में लिए निर्णय और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। पशु क्रूरता निवारण समिति के पदाधिकारी बलभद्र सिंह, पुरुषोत्तम पारीक एवं अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश गोस्वामी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।