Baran : अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में 02 माह से फरार 01 अभियुक्त गिरफतार
बारां 19 मई। जिला पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया कि 01.03.2023 को चन्द्रप्रकाश यादव पु०नि० थानाधिकारी छीपाबड़ौद मय जाप्ता के द्वारा दौराने नाकाबंदी एक पिकअप न० आरजे 08 जीए 5578 अकलेरा की तरफ से तेज गति से आई जिसको हाथ का इशारा देकर रोकना चाहा तो नही रूकी जो संदिग्ध होने से जिसका पीछा किया तो उक्त पिकअप थोडी आगे निर्माणाधीन पुलिया पर पलट गई जिसके उपर तिरपाल लगा हुआ था जिसका तिरपाल हटाकर देखा तो अवैध मादक पदार्थ अफीम के डोडा चूरा कटटों में भरा हुआ मिला जिस पर घटना के समय मुल्जिमान रिजवान खानं व पिंटू उर्फ पृथ्वीराज को पूर्व में गिरफतार किया जा चुका है जिनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 603.750 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा को जब्त किया गया था उक्त कार्यवाही पर प्रकरण स० 111 / 2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में थाना छीपाबडोद पर दर्ज कर अनुसंधान छुटटनलाल मीणा पु०नि० थानाधिकारी थाना छबड़ा द्वारा किया जा रहा था। उक्त प्रकरण का अभियुक्त अरविंद पुत्र भयोनाथ निवासी भटट गांव जोपडिया हाल हरनावदाशाहजी फरार था।
टीम का गठन:- मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जिनेन्द्र कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारा के सुपरवीजन में पूजा नागर वृताधिकारी वृत छबड़ा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया उक्त टीम ने कड़ी मेहनत व लगन एवं मुखबिर खास की सूचना पर दो माह पूर्व से फरार अभियुक्त अरविंद निवासी भटट गांव जोपडिया हाल हरनावदाशाहजी को तलाश कर गिरफतार किया गया है । मुलजिम से अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा की तस्करी में संलिप्त तस्करों के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।