संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा|
शहर में हरे कृष्णा मूवमेंट के द्वारा बनाये गए सत्संग भवन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के द्वारा आज शाम 6 बजे नवरात्रा स्थापना दिवस के दिन किया जायेगा | संपूर्ण कार्यक्रम हरे कृष्ण मूवमेंट के चेयरमैन मधु पंडित प्रभु जी एवं हरे कृष्ण मूवमेंट कोटा के अध्यक्ष अमितासन प्रभु जी के सानिध्य में संपन्न किया जाएगा । साथ ही मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का शिलान्यास भी किया जायेगा |
सत्संग भवन अन्दर चेतन्य महाप्रभु एंव नित्यानंद महाप्रभु की विग्रहो की स्थापना करके आज शाम से पूजा –अर्चना शुरू की जायेगी | सत्संग भवन में कृष्ण उपासक शिक्षा ग्रहण करने के लिए देश-विदेश से आयेंगे | कृष्ण मंदिर से कोटा शहर में कृष्ण भक्ति भाव की ज्योत जलेगी |
भूमि पूजन के बाद दुसरे चरण में मुख्य मंदिर का निर्माण शुरू किया जायेगा | जो की प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा कृष्ण मंदिर होगा | मुख्य मंदिर में श्री श्री राधा कृष्ण के विग्रह की स्थापना की जाएगी | मंदिर निर्माण में राजस्थानी शेली के साथ दक्षिण भारतीय संस्कृति भी नज़र आयेगी |