जिला कलेक्टर नमित मेहता शुक्रवार को 6 पाक विस्थापित को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र दिए।
संवाददाता मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान
पाली जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में 6 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान कर भारतीय नागरिकता मिलने पर बधाई दी। प्रमाण पत्र मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज हमें देश की नागरिकता मिली है हमें बहुत खुशी मिली और अब सरकार के द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में लाभ भी मिल सकेगा।
कलेक्टर मेहता ने विस्थापितों के साथ आए बच्चों की पढ़ाई के बारे में बातचीत कर बच्चों को निरन्तर शिक्षा दिलाने को कहा। उन्होंने विद्यार्थी से बात कर उसके विद्यालय का नाम पूछा ओर सभी बच्चों को स्कूल जाने को कहा। उन्होंने परिजनों को शिक्षा के बारे में कोई समस्या हो तो अवगत कराने को कहा ताकि समाधान किया जा सके। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी ललित कुमार गोयल, मनोज जैन, रविन्द्र वैष्णव भी मौजूद रहे।