Infinix ने लॉन्च किया सस्ता और दमदार 5G Smartphone, कीमत सहित जानें पूरा विवरण

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता इनफिनिक्श ने एक नया 5 जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसका नाम Infinix Zero 5G है। Infinix का नवीनतम स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1080 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह होल-पंच कटआउट के साथ एक IPS LCD स्क्रीन को स्पोर्ट करता है और इसे ब्लैक, ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है और यह 33W फास्ट चार्जिंग के लिए समर्थन के साथ 5,000mAh की बैटरी द्वारा समर्थित है।

Infinix Zero 5G 2023 की कीमत और उपलब्धता
Infinix Zero 5G 2023 की कीमत $239 (लगभग 19,400 रुपये) है। भारत सहित अन्य क्षेत्रों में नए लॉन्च किए गए स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की घोषणा अभी बाकी है। बता दें कि Infinix Zero 5G को फरवरी में भारत में ब्रांड के पहले 5G स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 19,999 रूपये थी।

Infinix Zero 5G 2023 के फीचर्स
Infinix Zero 5G में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलटीपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन एक मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 5G SoC प्रोसेसर है जिसे 8GB RAM के साथ जोडा गया है।

कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन में एक ट्रिपल कैमरा रियर सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के शूटर शामिल हैं। सेल्फी के लिए, Infinix Zero 5G 2023 में डुअल फ्रंट फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। रियर कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।