जयपुर। किफायती स्मार्टफोन निर्माता Infinix ने एक और नया बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन Infinix Smart 5A है। कंपनी ने डिवाइस को ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट माध्यम से लॉन्च किया। आयइे इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
Infinix Smart 5A भारत में कीमत
Infinix Smart 5A को कंपनी ने एकमात्र स्टोरेज वेरिंएट में लॉन्च किया है। जिसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इस स्टोरेज को कार्ड के माध्यम से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन की कीमत 7,999 रुपये है, लेकिन शुरुआत में इसे 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। शुरुआती कीमत बिक्री के पहले दिन के लिए ही मान्य है। डिवाइस को एक्सक्लूसिव तौर पर 9 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसे तीन कलर ऑप्शन्स मिडनाइट ब्लैक, ओशन वेव और क्वेट्ज़ल सियान में लॉन्च किया गया है।
Infinix Smart 5A के फीचर्स
इस फोन में 6.52-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1560×720 पिक्सल है । प्रोसेसर की बात करें तो फोन में आपको MediaTek Helio A20 SoC मिल जायेगा। इस प्रोसेसर को 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
यह फोन Google के एंड्रॉइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन की बैटरी 5,000mAh की हैै Infinix Smart 5A में पीछे की तरफ एक डुअल-कैमरा सेटअप है, जिसमें एक 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। आगे की तरफ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी है।