पोषाहार वितरण व पोषण माह की महिलाओं को दी जानकारी l

भवानी शंकर
तालेड़ा बूंदी |
नेहरू युवा बूंदी खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा भारत के हर जिले में चलाये जा रहे पोषाहार वितरण के कार्यक्रम के दौरान तालेड़ा ब्लॉक के रास्ट्रीय युवा स्वयं सेवक रघुवीर बैरवा के दिनांक 10-09-2021को जमीतपुरा गांव में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महिलाओं को पोषहार के बारे में जानकारी दी l इसके साथ ही गर्भवती महिलाओ को टीके का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया l साथ में आँगनवाड़ी की कार्यकतावो व सहयोगिनियों के द्वारा प्रवेश उत्सव का भी आयोजन किया l प्रवेश उत्सव के आयोजन में बच्चो को निशुल्क किताबें रबर पेंसिल इत्यादि का वितरण किया गया l साथ में मिलकर बच्चो को योगा अभ्यास भी किया गया l इस कार्यक्रम के दौरान आँगनवाड़ी कार्यकता बेगम आशा सहयोगिनी हसीना प्रवीण सहायिका मीना पांचल व ए एन एम सबनम व सुलोचना लक्मी पूजा माया मनीषा आदि उपस्थिति रही l