iPhone 13 सीरीज के लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, यहां जानें पूरा विवरण

जयपुर। Apple के अगले महीने अपने iPhone 12 सीरीज के उत्तराधिकारी को लॉन्च तैयारी कर रही है। । आगामी iPhone 13 सीरीज के बारे में पहले ही बहुत कुछ पता चल चुका है और अब एक नई रिपोर्ट में लॉन्च की तारीख का खुलासा किया गया है। आइये आपको आईफोन 13 सीरीज की जानकारी विस्तार से देते हैं।

FrontPageTech की एक रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 13 सीरीज 17 सितंबर को प्री-ऑर्डर पर जाएगी इसका मतलब है कि इस आईफोन 13 सीरीज को 14 सितंबर को लॉन्च किया जायेगा। वही रिपोर्ट बताती है कि iPhone 13 सीरीज 24 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। बता दें कि अभी Apple द्वारा इस सीरीज के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ये एक अफवाह मात्र भी हो सकती है।

iPhone 13 सीरीज में शामिल होंगे ये मॉडल
नई iPhone सीरीज के तहत iPhone 13, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max और iPhone 13 मिनी सहित चार मॉडल लॉन्च करने की संभावना है। आने वाली आईफोन सीरीज पिछले साल से आईफोन 12 सीरीज की जगह लेगी। बता दें कि IPhone 12 सीरीज में iPhone 12, iPhone 12 मिनी, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max सहित चार मॉडल शामिल हैं। आने वाली iPhone 13 सीरीज के मौजूदा iPhone 12 सीरीज की तुलना में काफी अपग्रेडेड वर्जन होने की उम्मीद है। नए iPhone मॉडल पिछली सीरीज के समान ही डिज़ाइन में पेश किये जायेंगे। IPhone 13 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशंस में A15 बायोनिक चिपसेट दिये जाने की संभावना है।