सस्ते दामों में जबरदस्त बैटरी के साथ Itel P40+ भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन
जयपुर। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड itel ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन Itel P40+ लांच किया है। इस फ़ोन को कंपनी ने दमदार 7,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया है। इसके अलावा नए हैंडसेट में होल पंच कटआउट के साथ एलसीडी डिस्प्ले है और इसमें 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा जैसी खासियत है। Itel P40+ Unisoc T606 SoC, 4GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ चलता है। आइये यहां हम आपको इस फ़ोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी हैं।
भारत में आईटेल P40+ की कीमत, उपलब्धता
भारत में आईटेल P40+ की कीमत 8,099 रुपये रुपये निर्धारित की गई है। यह एकमात्र 4GB रैम + 128GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। नया आईटेल हैंडसेट 11 जुलाई से अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म आईसीआईसीआई बैंक कार्ड और एसबीआई कार्ड का उपयोग करके आईटेल पी40+ खरीदने पर 10 प्रतिशत की छूट दे रहा है।
Itel P40+ स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम (नैनो) Itel P40+ एंड्रॉइड 12 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8-इंच HD+ (720 x 1,640 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है। सेल्फी कैमरे को रखने के लिए डिस्प्ले में होल पंच कटआउट है। हुड के नीचे, इसमें एक ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 SoC है, जिसे 4GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। इनबिल्ट रैम को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फ़ोटो और वीडियो के लिए, Itel P40+ में रियर फ्लैश के साथ AI-समर्थित 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। इसमें 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है।
Itel P40+ फेस अनलॉक सपोर्ट प्रदान करता है और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डिवाइस पर कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 4जी, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
आईटेल ने हैंडसेट को 7,000mAh की बैटरी से लैस किया है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Itel P40+ की बैटरी के बारे में दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 18 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम, 72 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और अधिकतम 41 घंटे का टॉकटाइम देती है।