जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण ने जयपुर में सिविल लाइंस पर रेलवे लाइन पार करने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस ब्रिज के निर्माण में 36.40 रूपये का खर्चा आयेगा। इस ओवरब्रिज के बनने के बाद यात्रियों और वहानों को रेवले लाइन क्रॉसिंग में परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा। काफी लंबे इंतजार के बाद आखिकर जेडीए ने इसका काम शुरू कर दिया है। यह ओवरब्रिज जैकब रोड और जमुनालाल बजाज मार्ग को जोड़ेगा।
साइट पर राजमहल पैलेस जंक्शन और रेलवे क्रॉसिंग गेट के बीच जमीन पर खुदाई का काम शुरू हो गया है। जेडीए के एक अधिकारी का कहना है कि यह ओवरब्रिज अगले साल यानि 2022 तक में पूरा हो जायेगा। ओवरब्रिज निर्माण के अलावा अन्य काम जैसे सर्विस लेन के निर्माण और नालों का निर्माण, पानी की पाइपलाइनों का काम आदि को मिलाकर इस परियोजना में लगभग 75 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। इस मार्ग से करीब 20 हजार वाहन गुजरते हैं।
बता दें कि इस परियोजना की मांग लंबे समय से लंबित है और जेडीए ने पहली बार 2012 में क्रॉसिंग पर एक आरओबी बनाने का फैसला किया था। लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रस्ताव को रोक दिया गया था। यह ओवरब्रिज 4 लेन एलिवेटेड रोड होगा जिसकी लंबाई 703 मीटर होगी। इससे पहले जेडीए ने क्रॉसिंग पर टू-लेन ब्रिज बनाने का फैसला किया है। लेकिन इस मार्ग की व्यस्तता को देखते हुए बाद में एक संशोधित ड्राइंग तैयार की गई और परियोजना कार्य समिति की बैठक में फोर-लेन के निर्माण को मंजूरी दी गई।