पचलंगी गोपीनाथ मंदिर में खीर व मालपुआ का भगवान के लगाया भोग

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
शरद पूर्णिमा पर पचलंगी गोपीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने की प्रसादी ग्रहण

उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर भगवान के खीर व मालपुआ का भोग लगाया गया l मंदिर परिसर में भजनों की रस गंगा प्रवाहित की गई वह भगवान का फूलों से आलौकिक श्रंगार भी किया गया l इस दौरान मंदिर के पुजारी अशोक दास स्वामी ,युवा नेता राकेश मीणा ,गजेंद्र सिंह शेखावत , जीतू कुड़ी, पंच अंकुर बड़सरा, विजय टेलर, प्रमोद कुमावत, नरसिंह पटेल ,मुरारी पटेल, मुकेश जोशी ,हीरालाल कटारिया, ने सब को प्रसादी वितरित की |