स्टेशनों की स्वच्छता पर कोटा मंडल द्वारा दिया जा रहा विशेष ध्यान
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 26 अक्टूबर, कोटा मण्डल द्वारा अक्टूबर माह त्योहार के इस सीजन में स्टेशनों के प्लेटफार्म, पटरियों की सफाई, स्टेशनों के प्रवेश मार्ग और रेलवे परिसर में प्लास्टिक कचरे के उन्मूलन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । स्वच्छता अभियान के क्रम में 26 अक्टूबर को मंडल के प्रमुख स्टेशनों बयाना, गंगापुर सिटी, भरतपुर, झालावाड़ सिटी, बारां, विक्रमगढ़ आलोट, सवाई माधोपुर, लाखेरी और हिंडौन सिटी के स्टेशनों को स्वच्छ किया गया । प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए स्टेशनों, ट्रेनों, पटरियों, कॉलोनियों और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों की सघन सफाई लगातार जारी है ।कोटा रेल प्रशासन यात्रियों को स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में स्वच्छ, सुखद एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण मुहैया कराने के प्रति लगातार प्रयासरत है। मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में त्योहार में मण्डल के रेलवे स्टेशनों एवं रेलगाड़ियों में नियमित साफ सफाई सुनिश्चित की जा रही है | सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने और स्वच्छता की आदतों का पालन करने के बारे में डिजिटल उदघोषणा के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है की कचरे को नियत स्थान पर उपलब्ध कूड़ेदान में ही डालें ।