ब्यूरोचीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा मंडल ने त्रिनेत्र गणेश मेला के अवसर पर भरतपुर के लिए चलाई मेला स्पेशल मेमो ट्रेन
प.म.रेल,कोटा 30 अगस्त, 2022
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोटा से भरतपुर के मध्य तीन ट्रिप त्रिनेत्र गणेश मेला स्पेशल ट्रेन चलाई । कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 01603 कोटा से भरतपुर को जाने वाली गाड़ी अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 30 अगस्त से, तथा गाड़ी संख्या 01604 भरतपुर से कोटा को जाने वाली गाड़ी अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 31 अगस्त से चलेगी । इस मेला ट्रेन में कुल 08 कोच होंगे ।
कोटा से भरतपुर की ओर जाने वाली त्रिनेत्र गणेश मेला ट्रेन संख्या 01603 तीन दिन मंगलवार, बुधवार और गुरुवार दिंनाक 30.08.2022, 31.08.2022 एवं 01.09.2022 को 19:10 बजे कोटा से प्रस्थान कर केशोराय पाटन 19:25 बजे, लाखेरी 20:00 बजे, इन्दरगढ सुमेरगंज मंडी 20:13 बजे, रवाजना डूंगर 20:33 बजे, सवाई माधोपुर 20:45 बजे, मलारना 21:14 बजे, नारायणपुर तटवारा 21:29, गंगापुर सिटी 21:50 बजे, श्री महावीरजी 22:23 बजे, हिंडौन सिटी 22:35 बजे, बयाना 23:03 बजे और भरतपुर 00:15 बजे आगमन होकर अगले दिन रात्रि भरतपुर 00:15 बजे पहुंचेगी |
इसी प्रकार वापसी में भरतपुर से कोटा की ओर जाने वाली यह त्रिनेत्र गणेश मेला ट्रेन संख्या 01604 तीन दिन बुधवार, गुरुवार, और शुक्रवार दिंनाक 31.08.2022 से 02.09.2022 को 00:40 बजे भरतपुर से प्रस्थान कर बयाना 01:13 बजे, हिंडौन सिटी 01:38 बजे, श्री महावीरजी 01:50 बजे, गंगापुर सिटी 02:50 बजे, नारायणपुर तटवारा 03:09 बजे, मलारना 03:23 बजे , सवाई माधोपुर 03:50 बजे, रवाजना डूंगर 04:09 बजे, इन्दरगढ सुमेरगंज मंडी 04:23 बजे, लाखेरी 04:35 बजे, केशोराय पाटन 05:14 बजे आगमन होकर सुबह 06:00 बजे कोटा पहुंचेगी |
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा श्री रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है | इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से अनुरोध है कि उक्त ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन,पूछताछ नं 139 या ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।