कोटा: दो गैंग्स में वर्चस्व की लड़ाई, 6 बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर के घर पर की ताबडतोड फायरिंग

जयपुर। राजस्थान राज्य के कोटा जिले में एक गैंग ने दूसरी गैंग के हिस्ट्रीशीटर के घर पर ताबडतोड फायरिंग कर दी। मामला दोनों गैंग्स की बीच वर्चस्व की लडाई का बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे 6 बदमाश बाइक पर सवार होकर आये और हिस्ट्रीशीटर के घर पर फायरिंग की। हिस्ट्रीशीटर के परिवार ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने खुद को बड़ा बदमाश बताते हुए घर पर फायरिंग की है। पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुट गई है।

कोटा जिले के उद्योग नगर पुलिस थाने सीआई मनोज सिकरवार ने कहा कि, मंगलवार को सुबह लगभग 7 बजे गुड्डू हजरत निवासी गोविंद नगर के घर बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग करने वाले सरफराज, अमन लाला, अरमान,लकी रहीम, आसिफ हैं। गुड्डू के घर पर पांच फायर करके यह कहते हुए वंहा से फरार हो गये कि वे गुड्डू से बडे बदमाश है।
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहंची और छानबीन की। यह पूरा मामला गु्ड्डु के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसके आधार पर पुलिस ने शहर पर नाकाबंदी कर दी। हालांकि बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

पुराना हिस्ट्रीशीटर है गुड्डू
पुलिस के अनुसार गुड्डू कोटा का 2021 तक का सबसे बडा हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 44 मामले अलग-अलग धाराओं में दर्ज है। साल 2021 तक कोटा शहर का एकमात्र बदमाश गुड्डू था। जिस पर राजपाशा की कार्रवाई की गई थी। पहले ये सभी बदमाश एक ही गैंग के थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से अलग अलग हो गये और दोनों के बीच रंजिश शुरू हो गई।