कोटा। व्यापारियों ने उदयपुर हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज के साथ पूर्ण कोटा बंद में भागीदारी निभाई , व्यापारियों ने दुकानें स्वतः बंद रखी, तथा सर्व समाज की ओर से ज्ञापन दिया गया।
होलसेल व्यापार महासंघ हाडोती संभाग ने सर्व समाज के साथ उदयपुर में हुई व्यापारी कन्हैयालाल की निर्मम हत्या पर कोटा बंद का समर्थन करते हुए सभी व्यापारियों को बंद के निर्देश दिए थे एवं विरोध प्रदर्शन में व्यापारी होलसेल व्यापार महासंघ हाडोती संभाग के आवाहन पर सब्जी मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष पवन दुआ, शिवाजी बाजार महामंत्री हेमंत गर्ग, अग्रसेन बाजार ,बरतन बाजार, घंटाघर ,विजय मार्केट ,गिरजाघर की गली एवं सभी होलसेल बाजारो के प्रतिनिधि स्वेच्छा से इस रैली में सम्मिलित हुए
होलसेल व्यापार महासंघ संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने बताया कि पूरी हाडोती के व्यापारियों एवं पूरे प्रदेश के व्यापारियों में रोष है ग्राहक बनकर आने वाला व्यक्ति इस प्रकार से हत्या कर सकता है। अध्यक्ष ने राज्य सरकार से मांग की है इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो व्यापारियों की सुरक्षा हेतु अतिरिक्त उचित व्यवस्था की जाए व्यापारियों की थाने पर शिकायत करने पर गंभीरता से लिया जाए इस घटना में भी ऐसा ही हुआ है के पुलिस ने शिकायत के बावजूद लापरवाही बरती गई।