आर्यन खान पर लगे केस को वकील ने बताया बेतुका, क्या कहा कार्यवाही में, जानें यहां

जयपुर। क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में इन दिनों आर्यन खान पुलिस की न्याययिक हिरासत में चल रहे हैं। आज फिर से केस की कोर्ट मे सूनवाई हुई जिसमें आर्यन खान के वकील ने आर्यन के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप बेतुका है। बता दें कि फिलहाल आर्यन की जमानत नहीं हो पाई है और इस पर सुनवाई कल भी जारी रहेगी।
शाहरुख खान के बेटे का केस लड रहे अमित देसाई ने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी तब शुरू हुई जब उन्होंने क्रूज में चेक भी नहीं किया था और उन्होंने न तो ड्रग्स का इस्तेमाल किया था और न ही उनके पास कुछ भी पाया गया था। उन्होंने कहा, "अवैध तस्करी का आरोप स्वाभाविक रूप से बेतुका है। इस लड़के के पास कुछ भी नहीं है। वकील ने कोर्ट में कहा कि जब क्रूज पर छापेमारी की गई थी तब आर्यन वहां मौजूद भी नहीं था। आर्यन बाद में वंहा पहुंचा और आर्यन के पास से ना ही कोई कैश​ मिला जिससे वह ड्र्रग्स खरीद सके। अमित देसाई ने कहा, आर्यन पर दबाव बनाकर यह बयान दिलवाया गया कि वह ड्रग्स का इस्तेमाल करने वाला था और "अदालत जानती है कि कैसे लोगों को ये बयान देने के लिए मजबूर किया जाता है।"
उन्होने कहा कि आर्यन खान को ड्रग रोधी एजेंसी के अधिकारियों द्वारा 2 अक्टूबर को मुंबई क्रूज शिप पार्टी पर छापा मारने के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार किया गया था। उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट सहित सात अन्य को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।
वकील ने कहा कि चाहे क्रूज पर ड्रग्स और नशील पदार्थ बरामद हुए लेकिन आर्यन का इनसे कोई भी लेना देना नहीं है।