संवाददाता मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान
जिला कलेक्टर पहुंच कार्यवाही करने की , की मांग,,
वार्ड नं . 61 सुभाष नगर का मामला,,,
पाली,,
आवासीय कॉलोनी में शराब की दुकान खोलने पर स्थानीय महिलाओं ने विरोध जताते हुए जिला मुख्यालय पहुंच कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि वार्ड नंबर 61 ओवर ब्रिज के पास आवासीय कॉलोनी में शराब की दुकान खोली जा रही है जो कि नियम के विरुद्ध हे। पास ही में मंदिर और स्कूल भी है। शराब की दुकान खोलने पर शराबीयो का दिन भर जमावड़ा रहेगा। और महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में तकलीफ होगी हमारी मांग है कि सख्त से सख्त कार्रवाई का शराब की ठेके को बंद करवाया जाए।