नागेश्वर महादेव विकास समिति छबड़ा के मदनगोपाल तहसीलदार बने कोषाध्यक्ष।

नागेश्वर महादेव विकास समिति छबड़ा के मदनगोपाल तहसीलदार बने कोषाध्यक्ष।

नागेश्वर महादेव विकास समिति की बैठक सम्पन्न

रामस्वरूप मीणा
संवाददाता छबड़ा, बारा

छबड़ा, नागेश्वर महादेव विकास समिति की बैठक जिसमे पूर्व अध्यक्ष भरत अग्रवाल ने नये अध्यक्ष गणेश भार्गव को सौंपा कार्यभार, मंदिर परिसर में बैठक हुई। जिसमें मदनगोपाल तहसीलदार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नागेश्वर पहाड़ी पर स्थित मंदिर के कायाकल्प करने व विधायक महोदय व नगरपालिका के अध्यक्ष कैलाश जैन द्वारा पार्क विकसित करने व हाईमास्क लाइट लगाने, पहाड़ी को पर्यटन के लिए विकसित करने व भव्य बनाने के लिये पहाड़ी पर छबड़ा में प्रशिक्षु उपजिला कलेक्टर मनमोहन शर्मा व छिपाबदौड़ प्रशिक्षु उपजिला कलेक्टर विकास प्रजापति व छबड़ा थानाधिकारी, राजेश मीना, एवम कर्मचारी संघ छबड़ा ने भी पहाड़ी को विकसित करने में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। पहाड़ी का जल्दी ही प्रपोजल बनाया जायेगा। जिसमे सभी से सहयोग करने के लिए सभी से मिलकर पहाड़ी व मंदिर को रमणिक बनाने के प्रयास किये जाएंगे बैठक में किशन भार्गव, बाबूलाल टार्जन, राजेन्द्र सोनी, नरेंद्र सोनी, गोशाला अध्यक्ष मनोज राठौर, वीरेंद्र गौतम, कुनाल अदलखा, कपिल चोरसिया, राकेश गालव, राजेन्द्र शर्मा , विपिन सोनी, सुनील यादव, पवन प्रजापति, सुरेश पांचाल, सुनील भार्गव, रमेश राणा, अवदेश शर्मा आदि ने भाग लिया।