संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी
कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ किये बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए मानधाता बालाजी के दर्शन.........
जैतसागर किनारे टाइगर हिल पर स्थित मानधाता बालाजी का वार्षिक आयोजन के चौथे दिन समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया और विश्व शांति व जन कल्याण का कामना की।
लम्बे जनसंघर्ष के बाद शुरू हुए मानधाता बालाजी की पूजा अर्चना के इस पांचवें वार्षिक आयोजन चौथे दिन समापन के दिन श्रद्धालुजनों एवं मातृशक्ति ने बड़ी तादाद में नाचते गाते, बालाजी के जयकारें लगाते हुए पूजा अर्चना करने पहुँचे।
मानधाता बालाजी मेला समिति के सुनील हाडोती बालाजी के पुजारी मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि पांचवें वार्षिक आयोजन के अवसर पर 1 जनवरी से प्रारंभ होने वाले हर वर्ष 4 दिन तक वार्षिक आयोजन होता है जिसमें हर दिन पूजा-पाठ चलता रहता है उसी के दौरान बालाजी महाराज को चांदी वर्क का चौला चढ़ाकर मेला समिति के पदाधिकारियों सहित आमजनता ने भव्य आरती कर आयोजन की शुरूआत की।
पूजा अर्चना के साथ शुरू हुए इस चार दिवसीय आयोजन में 4 जनवरी तक श्रद्धालुजन सांयकाल तक बालाजी महाराज के दर्शन कर सकेंगे। मंदसोर के विद्वत पण्डितों द्वारा मानधाता बालाजी का भव्य श्रृंगार चौला चढ़ाकर महाआरती का आयोजन किया ।