श्री लक्ष्मीनारायण बारवा धाम की बैठक में कई निर्णय व घोषणाएं

संवाददाता महेंद्र मेवाड़ा

बाली

श्री लक्ष्मीनारायण धाम बारवा स्थित आत्मधाम गुरू मंदिर महातिर्थ पर पुर्णिमा महोत्सव धार्मिक कार्यक्रम मुख्य संरक्षक गोरधनसिंह पावा,सह संरक्षक अर्जुनसिंह तिवरी,अध्यक्ष जयसिंह सोकडा,सचिव एडवोकेट अर्जुनसिंह पाली कोषाध्यक्ष कैलाशसिंह (रेल्वे) बाडवा,सह सचिव भवानीसिंह सेसली,सह कोषाध्यक्ष अशोकसिंह विंगरला,संरक्षक सदस्य गुलाबसिंह सुमेरपुर,विनोदसिंह खाराबेरा, प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित बारवा, सवाईसिंह निंबोल सहित कार्यकारीणी सदस्यों के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। आत्मधाम गुरू मंदिर की प्रतिष्ठा तिथि दिनांक 3 फरवरी 2023 माह शुद तेरस तय की गई है। प्रतिष्ठा महोत्सव दिनांक 30 जनवरी 2023 को शुरू होकर दिनांक 3 फरवरी 2023 को सम्पन्न होगी।प्रतिष्ठा की बोलियां पहली नवरात्र आसोज सुद एकम को शुरू होगी तथा नवमी को पूर्ण होगी। बावजी की मूर्ति आसोज सुद एकम दिनांक 26 सितम्बर को जयपुर से बाडवा लाई जाएगी। आज की आम सभा में कमरा सं (13) के लिए बोली रू 5,01, 111/- की घोषणा मुकेशसिंह सोनाणा खेतलाजी व कमरा सं (14) के लिए बोली राशि रू 5,01,111/- राजेन्द्रसिंह, सुरेशसिंह, कमलेश सिंह पुत्र स्वः जगन्नाथसिह सेवड सिरदार मोहराई हाल अहमदाबाद।प्रतिष्ठा के लिए गुरुमंदिर के परिक्रमा कक्ष के अग्नि कोण में 21x21 की हवन कुण्ड का मारबल पत्थरों से निर्मित कराने के लिए 21,11,111/-की घोषणा विनोदसिंह पुत्र स्वः देवीसिंह सेवड सिरदार गांव खाराबेरा हाल जोधपुर ने घोषणा की है।सभा में मिशन 1008 के तहत 9 नई बोलियां लगी। एक सदस्य ने आजीवन सदस्यता राशि के रु 1,11,111 /-की घोषणा की है महाप्रसादी एवं ध्वजारोहण का लाभ सवाईसिंह व उनके परिवार को मिला।कार्यक्रम में कुल 33 लाख की नई घोषणाएं हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने बढ चढकर भाग लिया। भामाशाह गोविन्दसिह,मुकेशसिंह,करणसिंह पुत्र सवाईसिंह एवं अनमोलसिंह पुत्र करणसिंह एवं समस्त बांकलिया परिवार निम्बोल के सानिध्य में ध्वजारोहण एवं महाप्रसादी का कार्यक्रम आयोजित हुआ।