संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में पीएनबी बैंक के निकट शहीद दिवस का आयोजन बाबूलाल सैनी की अध्यक्षता में हुआ । श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों के द्वारा भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । मुख्य वक्ता एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने बताया की भगत सिंह के लिए मातृभूमि की सेवा ही सर्वोपरि था, उन्होंने देश के हजारों युवाओं में क्रांति की ललक पैदा की थी । मोहनलाल शर्मा ने भगत सिंह को राष्ट्रवाद का प्रबल समर्थक बताया । बाबूलाल सैनी ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के जीवन के बारे में जानकारी दी । इस दौरान अंजू खां, महेश सैनी, तेजपाल, पंकज यादव, अनुराज सैनी, ताराचंद सैनी सहित कई मौजूद थे ।