जयपुर। खबर मुबंई के साउथ ब्लॉक से है जहां परेल में लालबाग इलाके में पास एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। यह एक आवासीय इमारत है जिकसी 19वीं मंजिल पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में 1 आदमी के मरने की खबर सामने आयी है। आग लगने के बाद मौके पर दमकल की 12 टीमें आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। यह आग 19वीं मंजिल के अविघ्ना पार्क टावर्स बिल्डिंग में लगी है।
मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि यह आग इमारत के चौथे स्तर पर आज दोपहर करीब 12 बजे लगी। इस इमारत का नाम अविघना पार्क अपार्टमेंट है।
मृतक की पहचान अरूण तिवारी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 30 साला है। इमारत में आग लगने से अरूण घायल हो गया था, उसे केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरूण तिवारी हाईराइज का सिक्योरिटी गार्ड था। वह आग पर काबू पाने के लिए ऊपर गया और 19वीं और 20वीं मंजिल पर फंसे लोगों को बचाया। लेकिन वह खुद फंस गया, और अपनी जान बचाने का उसने काफी प्रयास किया। वह एक बालकनी के किनारे पर था। जब आग से वह पूरी तरह घिर गया तो इमारत के नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
बीएमसी प्रमुख इकबाल सिंह चहल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है।
आग के कारण करी रोड ब्रिज पर यातायात रोक दिया गया है। पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है। इस बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर मौके पर पहुंच गई हैं।