जोधपुर संभाग से मेघवाल समाज ने किया सामाजिक क्रांति का आगाज

संवाददाता सुमेर सिंह राव

झुन्झुनूं।

राजस्थान मेघवाल परिषद् प्रदेश कैबिनेट का मारवाड़ दौरा
मारवाड़ की धरा पर राजस्थान मेघवाल परिषद् प्रदेश कैबिनेट का पांच दिवसीय दौरा प्रदेशाध्यक्ष माननीय कानाराम कांटीवाल के नेतृत्व में पूर्णतया सफल रहा। जिला झुन्झुनूं निवासी राजस्थान मेघवाल परिषद् के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि राजस्थान मेघवाल परिषद् प्रदेश केबिनेट के जोधपुर संभाग के पांच दिवसीय दौरे में प्रदेश महासचिव तुलसीराम मेघवाल, प्रदेश संगठन मंत्री लीला देवी मेघवाल व अरुणा बारूपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व भामाशाह कालूराम सोनेल, वरिष्ठ शिक्षा व संस्कृति मंत्री गणेशाराम बुनकर व नरेंद्र भरनावा, प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बरवड़, मीडिया प्रभारी मोटाराम पनावड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरा लाल उर्फ बाबू पेंटर, सामाजिक कार्यकर्ता धन्नाराम गुणपाल आदि पांच दिवसीय दौरे में शामिल रहे। पांच दिवसीय दौरे के प्रथम दिन राजस्थान मेघवाल परिषद जिला शाखा जोधपुर के जिलाध्यक्ष सोहनलाल लखानी के नेतृत्व में आरएमपी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भामाशाह कालूराम सोनेल, अरुणा देवी बारूपाल, श्रीमती गीता बरवड़, बेलाराम डांगी, मोडाराम लिखणिया, पुखराज कटारिया, गोपाराम मेघवाल, लुभाष राठोड़, भगवानाराम बारूपाल, भामाशाह जोराराम महरड़ा, धाराराम डांगी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में जोधपुर जिलाध्यक्ष सोहनलाल लखानी ने प्रदेश कैबिनेट के सदस्यों के सामने प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए आरएमपी संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। प्रदेश कैबिनेट के सदस्यों ने राजस्थान मेघवाल परिषद के तत्वाधान में बन रहे मेघवाल महिला (कन्या) छात्रावास के स्थान का भी अवलोकन किया।
संगठन के भामाशाह और प्रदेश उपाध्यक्ष कालूराम सोनेल ने बताया कि जोधपुर जिले में बनने वाला मेघवाल महिला छात्रावास राजस्थान प्रदेश का सबसे बड़ा और आधुनिक छात्रावास होगा। शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है, इसलिए हमें समाज हित में इस तरह के संस्थान बनाने पर जोर देना चाहिए। राजस्थान मेघवाल परिषद के प्रदेशाध्यक्ष कानाराम कांटीवाल ने बताया कि प्रदेश के जोधपुर संभाग में राजस्थान मेघवाल परिषद की टीम बहुत अच्छा कार्य कर रही है। हर जगह पर छात्रावास और अन्य सामाजिक संस्थानों का निर्माण किया जा रहा है। जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर में भी मेघवाल समाज द्वारा आधुनिक छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। साठ वर्ष पुराने छात्रावास में भी मेघवाल समाज के बच्चे रहकर अध्ययन कर रहे हैं। छात्रावास में मेघवाल समाज के भामाशाहों द्वारा लाइब्रेरी भी स्थापित की गई है, जिसमें बैठकर बच्चे शांति से अध्ययन कर रहे हैं। प्रदेश कैबिनेट के सदस्यों ने छात्रावास और लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। मेघवाल समाज द्वारा जगह जगह पर प्रदेश कैबिनेट के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पाली जिले में प्रदेश कैबिनेट के सदस्यों की मौजूदगी में मेघवाल समाज के लोगों द्वारा सोहनलाल गुणपाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बाड़़मेर जिले के समदड़ी में भी बाबा रामदेव मंदिर में समाज के लोगों द्वारा प्रदेश कैबिनेट के सदस्यों का शानदार स्वागत किया। उपस्थित बुद्धिजनों ने समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों को मिटाने का संकल्प लिया। जोधपुर जिले के लूणी पंचायत समिति क्षेत्र में पूर्व प्रधान तुलसीराम मेघवाल के नेतृत्व में संविधान दिवस पर प्रदेश कैबिनेट के सदस्यों का शाही स्वागत किया गया। मेघवाल समाज के लोगों ने प्रदेशाध्यक्ष कानाराम कांटीवाल की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया। प्रदेशाध्यक्ष कानाराम कांटीवाल ने समाज एकता पर बल देते हुए समाज को "जय मेघवंश जय मेघ ऋषि" का नारा दिया। इस मौके पर राजस्थान मेघवाल परिषद के प्रदेश महासचिव तुलसीराम मेघवाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल गांधी, प्रदेश संगठन मंत्री लीला देवी मेघवाल, हीरा लाल उर्फ बाबू पेंटर, धन्नाराम गुणपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष फूसाराम, मीरा देवी मेघवाल डायरेक्टर कृषि उपज मंडी जोधपुर, किस्तूराम बारूपाल, प्रताप चौहान, मनसुखलाल गंडेर, राजू हिंगोला, दुर्गा राम मेघवाल, पीआर राठोड़, राजूराम मेघवाल, मठाराम मेघवाल, मुन्नाराम, मीठा लाल मेघवाल, प्रहलादराम डांगी, दानाराम मेघवाल, मांगीलाल बोस, डूंगरराम मांगलिया शेरगढ़, सांगराम, बाबूलाल चौहान, अजय सिंह, देवाराम मेघवाल, जेनाराम चौहान, गोविंद मेघवाल, मदन केरू, प्रहलाद राम, हैंडीक्राफ्ट उद्यमी मांगीलाल मेघवाल, भोमाराम बामणिया, दिनेश गुलसर, सुरेश मेघवाल, महेंद्र कुमार, गोकुल राम चौहान, जगदीश बामणिया, ढलाराम चौहान, माणक मेघवाल, कोजाराम परिहार आदि अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।