टोडरमल पीजी महाविद्यालय में शिविर के दौरान हुआ मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय के परिसर में चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने सर्वप्रथम ग्राम नोहरा में श्रमदान किया l उसके पश्चात मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में कमलेश कुमावत व माया सैनी ने किया और बताया कि प्रथम स्थान रानी लक्ष्मीबाई दल की प्रियंका मेघवाल, द्वितीय स्थान पर कल्पना चावला दल की निकिता कुमावत , तीसरे स्थान पर सरोजिनी नायडू दल की पूजा गुर्जर रही lइसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ फूलाराम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न कार्यों से अवगत कराया और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया l