विश्व बाल दिवस की अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में तिवारी ने की सहभागिता
दुनियाभर के बच्चों को प्रतिस्पर्धात्मक तनाव व मोबाइल की कैद से दूर रहने का दिया सन्देश
बून्दी 20 नवंबर,
अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर रविवार को स्काउट गाइड के वैश्विक संगठन द्वारा बाल विकास संगोष्ठी का आयोजन किया गया । आमंत्रित भारतीय दल से प्रतिनिधित्व व सहभागिता करते हुए आयोजन में यूनिट लीडर सर्वेश तिवारी ने दुनियाभर के बालको को प्रतिस्पर्धात्मक तनाव व मोबाइल की दुनिया से मुक्त होकर प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया।
अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर श्री लंका स्काउट गाइड व अंतर्राष्ट्रीय स्काउट जनसंचार समूह वॉइस 24 के तत्वावधान में एक बेहतर विश्व विषय पर डिजिटल सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजन में दुनिया भर से विभिन्न देशों के सक्रिय बालक बालिकाओं व बाल विकास से जुड़े वयस्क प्रशिक्षक लीडर्स को आमंत्रित किया गया। विश्व स्काउट गाइड की युवा सलाहकार कुमारी रिसी मेडिना के मुख्य आतिथ्य में शुरु हुए कार्यक्रम में यूक्रेन स्काउट दल ने विश्व शांति की कामना की। पाकिस्तान, श्रीलंका, फिलीपींस, भूटान, नेपाल के संभागी दल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विश्व मंच पर शांति व विकास के भारतीय दृष्टिकोण का परिचय देंतें हुए अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व उन्नयन कार्यक्रम के समन्वयक सर्वेश तिवारी ने विविध संस्कृति से जुड़े सहभागियों को स्काउटिंग के माध्यम से बहुआयामी व्यक्तित्व विकास करने तथा प्रकृति की गोद में अधिक से अधिक समय व्यतीत करने हेतु प्रेरित किया। पैंतीस देशों के एक सो छत्तीस बालक बालिकाओं व वयस्क लीडर ने दो घंटे से अधिक चले सेमिनार में विश्व स्तर पर बाल विकास से जुड़े मुद्दों व आवश्यकताओं पर विचार मंथन किया। कार्यक्रम का संचालन हांगकांग से जुड़ वोंग व श्रीलंका की नन्ही बालिका कविया एपी अरिमुगम ने किया। संयोजक चमिला कुमारा ने आभार प्रकट किया।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग