संवाददाता विष्णु भारद्वाज बारां राजस्थान |
राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा 10 मई को अंता में जन सुनवाई करते हुए आमजन को पट्टे वितरीत किए जाएंगे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता राधाकिशन नागर बमूलिया माताजी एवं शिवराज सिंह चैधरी ठीकरिया ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया 10 मई को प्रातः 11.00 बजे नगर पालिका भवन, अन्ता में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं से रूबरू होकर उनकी जन सुनवाई करेंगे। मंत्री भाया नगर पालिका द्वारा आमजन के लिए तैयार किए गए पट्टों का अपने हाथों से वितरण करेंगे।
सुमन ने क्षेत्र के आमजन से अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु 10 मई को नगर पालिका भवन अंता में होने वाले जन सुनवाई कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया है ताकि उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जा सके।