संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा। मिस, मिसेज, मिस्टर राजस्थान 2022 का आगाज गुरूवार को क्रॉउन सेरेमनी के साथ हुआ। इस दौरान विजेताओं को दिए जाने वाले क्राउंट को प्रदर्शित किया गया। शो में छोटे से लेकर बड़े शहरों की मॉडल्स कोटा में 23 से 26 जून तक अपना जलवा दिखाएंगी। ग्लैमर इंडिया ड्रीम मेकर्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान के कई शहरों से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजक व ग्लैमर इंडिया के निदेशक डॉ जितेन्द्र शर्मा व रीता शर्मा (मकसेज स्लाड्स गैलेक्सी 2019) ने बताया कि चार दिनों तक प्रतिभागियों को कई तरह से ट्रेनिंग दी जाएगी, कई राउंट होंगे जिसमें उनको निखारा जाएगा। शॉ के दौरान टैलेंट राउंड, ट्रेडिशनल राउंड होगा जिसमें सभी प्रतिभागी अपने टैलेंट को प्रदर्शित करेंगे। कोचिंग में अपनी पहचान बना चुका कोटा अब फैशन इंडस्ट्रीज में भी अपनी पहचान बनाएगा।
टेलेंट है तो आगे बढने से कोई नहीं रोक सकता
रीता शर्मा ने बताया कि यदि प्रतिभागियों में टेलेंट है तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, यहां निष्पक्ष रूप से सभी को समान अवसर दिया जा रहा है, जिसमें उनकी प्रतिभाओं को तराशा व तलाशा जाएगा, प्रतिभागी अपनी प्रतिभा के दम पर ही बडे मंचों पर पहुंच सकेगा। ग्लैमर इंडिया के साथ जुडकर इससे पूर्व भी कई ऐसे मॉडल्स हैं जो वॉलीवुड में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं, आलिया भट्ट हो या करण जोहर सभी के साथ काम कर रहे हैं। इसके साथ ही कई वेब सीरीज, टीवी सीरियल के साथ बडेÞ पर्दे पर भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
ग्रेंड फिनाले में आएंगे कई बडी हस्तियां
निदेशक जितेन्द्र सोनी ने बताया कि शो का ग्रेंड फिनाले 26 जून को होगा जिसमें फिनाले में बॉलीवुड सेलिब्रिटी करण मेहट आएंगे तथा मिसेज शैव्या माहेश्वरी (मिसेज रॉयल ब्यूटी 2019) मिसेज रोमा वराड़कर (मिसेज इंडिया पैसिफिक फर्स्ट रनरअप) मिस्टर रोहिताभ सोनी, मिस्टर हिमांशु अरोरा डेÑस डिजाइनर चिंटू खान, निधि सबरवाल, रोयल स्टाइल, शामिल होंगे। रैंप वॉक ट्रेनिंग जयेश पाटील मुंबई द्वारा दी जाएगी। इसके साथ ही सिंगर चित्रा सोनी, व निषद सोनी भी अपनी परफोरमेंस देंगे। आॅफिशियल मेकअप पार्टनर रानी ब्यूटी जोन, मिसेज रमा विजय होंगी, डेÑस डिजाइनर चिंटू खान होंगे। ग्रेंड फिनाले में तीन राउंड होंगे साथ ही इंडिया लेवल शो में प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चे भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे।