दौसा सिकंदरा (संवाददाता दिलीप शर्मा) राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर सिकंदरा के समीप डाबर ढाणी मे सड़क पर बारिश के कारण पानी का भराव कई सालों से भरता आ रहा है। पानी दोनो तरफ से डिवाइडर तक आ जाता था और पानी के निकलने की जगह नही होने के कारण बहुत दिनों तक भरा रहता था। जिससे सड़क में 1-1 फ़ीट के गड्ढे हो जाते थे। और दिन में बहुत से लोग इससे दुर्घटना का शिकार होते थे। छोटी गाड़ियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था कई बार इसकी शिकायत की गई । लेकिन कुछ देर बाद टैंकर से पानी को निकाल कर खड्डे को भर दिया जाता था और वापस पानी जमा होने पर खड्डा तैयार हो जाता था। इस बार स्थानीय विधायक ममता भूपेश को इस परेशानी के बारे मे अवगत कराया। और विधायक साहिबा ने आश्वासन दिया कि कल ही वहां पर नालो व पानी निकास की उचित सुविधा की जाएगी, अगले ही दिन से यहाँ पर विधायक साहिबा के द्वारा नाला निर्माण व पानी निकास सड़क की मरम्मत का कार्य चालू हुआ। माननीया विधायक ने कहा कि ऐसे मामलो में जल्दी से जल्दी कार्यवाही होनी चाहिए। नही तो जनता दुर्घटना व जनहानि से परेशान होती रहेगी।