1 साल होने पर भी धरना पर नहीं आयी सांसद - सांसद के लापता के पोस्टर लगाए

डीग, दिल्ली की ट्रेन को डीग स्टेशन से चलाने को लेकर लोगों ने गिरीश शर्मा के नेतृत्व में 365वें दिन भी धरना दिया । धरना पर लोगों ने बताया की 365 वें दिन धरने को होने के पश्चात भरतपुर सांसद रंजीता कोली अभी तक धरने पर नहीं आयी और ना ही कभी फोन रिसीव करती है, और लोगों आक्रोश है कि अभी तक सांसद रंजीता कोली ने डीग क्षेत्र के लिए कोई भी विकास कार्य नहीं किया ना ही कार्यकर्ताओं से मिली है। डीग में 1 साल से अनशन चल रहा है लेकिन कभी भी अनशन पर नहीं आई और जबकि हर सांसद अपने क्षेत्र में विकास कार्य व रेल के आवागमन को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि डीग क्षेत्र की प्रमुख समस्या डीग से दिल्ली के लिए ट्रेन चलाई जाए जिससे युवाओं को रोजगार व व्यापारियों को लाभ मिलेगा.

डीग से प्रतिदिन निजी वाहनों प्राइवेट वाहनों से हजारों की संख्या में रोजगार के लिए लोग दिल्ली जाते है, दिल्ली से कोई साधन नहीं होने पर लोग  2000-4000 रू में निजी वाहन करके लाना पड़ता है, डीग - मथुरा ट्रैक पर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और मुड़िया पूर्णिमा मेले पर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं लेकिन कोई भी सांसद उक्त समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। यदि शीघ्र सांसद ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया तो हम आने वाले समय में सांसद रंजीता कोली के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे । केंद्र नेतृत्व को वे सांसद रंजीता कोली की शिकायत करेंगे । इस मौके पर दिनेश शुक्ला,विजय अरोड़ा, प्रेम नारायण, पुष्कर शर्मा, यश शर्मा, राजवीर पालीवाल, दिलीप, टोनी, विष्णु, रोहित आदि मौजूद थे।