‘बूंदी महोत्सव’ के बहुरंगी पोस्टर का विमोचान

‘बूंदी महोत्सव’ के बहुरंगी पोस्टर का विमोचान

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

  • ‘बूंदी महोत्सव’ के रूप में होगा इस बार बूंदी उत्सव को आयोजन
    -आमजन की रहेगी अधिकाधिक भागीदारी
    बून्दी, 19 अक्टूबर। जिले में 11 से 13 नवम्बर तक आयोजित होने वाले ‘बूंदी महोत्सव’ के बहुरंगी पोस्टर का विमोचन बुधवार को हो गया। जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, नगर परिषद सभापति मधु नुवाल, पूर्व वित्त राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा, जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बूंदी महोत्सव के बहुरंगी पोस्टर का विमोचन किया।
    पोस्टर में बूंदी की ऐतिहासिक 84 खंभों की छतरी एवं प्रस्तुति देते लोक कलाकार, बूंदी दुर्ग, नवलसागर एवं टाईगर का आकर्षक चित्र दर्शाया गया है। पोस्टर विमोचन के साथ ही आयोजित होने वाले कार्यक्रम भी जारी किए गए हैं। महोत्सव के अंतर्गत 11 से 13 नवंबर तक विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
    जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बताया कि इस बार बूंदी उत्सव को ‘बूंदी महोत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा। इसमें नए आकर्षण शामिल किए गए है। आमजन की बूंदी महोत्सव में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे है।
    उन्होंने बताया कि महोउत्सव के कार्यक्रमों में 11 नवम्बर को रामलीला मंचन करने वाले स्थानीय कलाकार एक घंटे का नाट्य मंचन करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के कलाकार भी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि 12 नवम्बर को इंडियन ऑइडल के सिंगर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा 13 नवम्बर को केशवरायपाटन में प्रसिद्ध बांसुरीवादक रोनू मजूमदार का बांसुरी वादन कार्यक्रम रखा गया है।
    पूर्व वित्त राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि बूंदी अपने आप में प्राकृतिक प्रदत्त खूबसूरत जगह है। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से यह नगर समृद्ध है और पर्यटन की दृष्टि से भी आकर्षण का केन्द्र है। यहां सभी सुविधाएं मौजूद है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ ही आमजन भी बूंदी महोत्सव में बढ़चढ़ कर भागीदार बने और बूंदी को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाए।
    इस अवसर पर जिला कोषाधिकारी अंजनी कुमार शर्मा, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी, कलक्टेªट कार्यालय के कार्मिक, आदि मौजूद रहे।