एसोसिएशन को ऊंचाइयों पर पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता,
बोहरा पहुंचे सोजत, चुनाव को लेकर फोटोग्राफर की, ली मीटिंग
पाली
31 जुलाई को होने वाले जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव में।अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेश बोहरा सोजत पहुंचे।सोजत पहुंचने पर फोटोग्राफरो ने साफा और माला पहनाते हुए गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । स्वागत कार्यक्रम के बाद मीटिंग का आयोजन हुआ।जिसमे चुनाव की रणनीति बनाई गई।
अध्यक्ष पद का चुनाव में अपना भाग्य अजमा रहे बोहरा ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद फोटोग्राफर के हक के लिए लड़ना मेरी पहली प्राथमिकता होगी और सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर मेरी लड़ाई हमेशा रहेगी। तो वही मीटिंग में आए फोटोग्राफर वोटरों ने बोहरा को अपने पक्ष में मतदान देने की आश्वासन भी दिया और कहा कि तन मन धन से हम आपके साथ हैं और वादा करते हैं कि 31 जुलाई को होने वाले चुनाव में आप को जीता कर एसोसिएशन का अध्यक्ष बनायेंगे।
मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान