बूंदी, 17 नवम्बर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 9 दिसम्बर (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ऑफलाईन के साथ-साथ ऑनलाईन माध्यम से भी किया जायेगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के सम्बन्ध में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बूंदी न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण को लोक अदालत से पूर्व राजीनामा योग्य प्रकरणों में प्री-काउंसलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण राजीनामा के माध्यम से किया जा सके।