जयपुर। आर्यन खान ड्रग केस में लगातार नये नये मोड आ रहे हैं। इस केस की जांच पडताल करने वाले एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे पर करोडों रूपये की वसूली के आरोप लगे हैं। इस आरोपों की एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह अपनी टीम के साथ मुंबई पहुंच चुके है। समीर वानखेड़े पर इस केस में 25 करोड़ रुपये की वसूल के आरोप लगाए गए हैं। वहीं इस मामले के चश्मदीद गवाह प्रभाकर सैल को भी समन जारी किया है। कहा जा रहा है कि टीम प्रभाकर सैल से भी पूछताछ करेगी। प्रभाकर को आज दोपहर 12 बजे NCB दफ्तर बुलाया गया है।
दूसरी तरफ समीर वानखेडे ने इन सभी आरोपों को वेबूनियाद बताते हुए नकार दिया है। उन्होंने कहा कि वे जांच के लिए तैयार और सभी सवालों का जबाव भी देंगे।
जानकारी के मुताबिक फिलहाल समीर के खिलाफ मुबंई पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया गया है। केवल लिखित शिकायत की गई हैं जिसकी जांच मुबंई पुलिस ने शुरू कर दी है। इस जांच को एसीपी करेंगे।
वहीं कल मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरना महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेडे पर फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट लगाकर सरकारी नौकरी पाने के आरोप लगाये हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। नवाब ने समीर वानखेडे के खिलाफ SIT जांच कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार कल समीर वानखोड़े दिल्ली के एनसीबी दफ्तर पहुंचे थे लेकिन वहां विजिलेंस जांच अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह और समीर वानखड़े का आमना-सामना नहीं हो सका था।