मॉडल स्कूल हिण्डोली में एनसीसी कैडेट की भर्ती का आयोजन संपन्न

धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी,

कस्बे में संचालित स्वामी विवेकानंद राजकीय माडल स्कूल में जूनियर डिविजन में सत्र 2021-22 के लिए नए कैडेट के चयन के लिए शारीरिक दक्षता की जांच की गई 14 राज. बटालियन कोटा के दो एनसीसी ऑफिसर द्वारा कक्षा 8 एवं 9 के 16 छात्र एवं 8 छात्राओं का चयन किया गया चयन के लिए दौड़, पुश-अप,हाथों एवं पाओ की बनावट, शरीर पर टेटू ,हड्डी का फ्रेक्चर, आदि का परीक्षण किया गया विद्यालय में एनसीसी 2019 से संचालित हैं 25 कैडेट A प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं शीघ्र ही एनसीसी ग्रुप कमांडर कोटा से संपर्क कर सीनियर डीवीज़न विंग की स्वीकृति हेतु निवेदन किया जाएगा विद्यालय के व्याख्याता फोरू लाल रेगर एवं एनसीसी के सहायक नोडल अधिकारी रामेश्वर बैरवा ने अधिकारियों का स्वागत किया, विद्यार्थियों ने ताली बजाकर और प्रधानाचार्य डॉ राजेंद्र कुमार निर्मल ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।