जयपुर। एनसीबी के जोनल डाइरेक्टर समीर वानखेडे पर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने गंभीर आरोप लगाये हैं। नवाब मलिक लगातर वानखेडे पर ड्रग्स केस में आर्यन खान पर दुर्भावना से फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। समीर वानखेडे को टारगेट करने पर एनसीपी नेता मलिक ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया जिसने उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को निशाना बनाने के खिलाफ चेतावनी दी थी। नवाब मलिक ने कहा कि धमकी भरे कॉल को लेकर शिकायत दर्ज कर ली गई है। उन्होंने दावा किया कि यह कॉल राजस्थान से की गई थी।
बता दें कि नबाव मलिक ने समीर वानखेडे के परिवार को भी निशाना बनाया था। उन्होंने पहले सवाल किया, कोविड -19 महामारी के दौरान, पूरी फिल्म उद्योग मालदीव में था। अधिकारी समीर वानखेड़े और उनका परिवार मालदीव और दुबई में क्या कर रहे थे?"
नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि "कुछ लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की गई और दुबई और मालदीव मेंजबरन वसूली हुई। मलिक ने कहा कि उनके पास सबूत के तौर पर तस्वीरें भी हैं।
वहीं, इन आरोपों का जवाब देते हुए, एनसीबी की मुंबई इकाई के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बताया कि उनके परिवार पर नवाब मलिक हमला कर रहे हैं और वह इस मामले में कानूनी सहारा लेंगे। वानखेडे ने कहा कि मंत्री गलत बातें कह रहे हैं। यह बिल्कुल झूठ है। मैं अपने बच्चों के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गया था। मैंने इसके लिए सक्षम प्राधिकारी से उचित अनुमति ली थी। मैं किसी से नहीं मिला और न ही मैं इस तरह के आरोपों को और स्पष्ट करना चाहता हूं।