एन सी पी ने आगामी चुनाव को लेकर संकल्प पत्र व होल्डिंग का विमोचन
महेंद्र मेवाड़ा बाली,
राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा वर्ष 2023 मे विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार द्वारा जारी पार्टी के संकल्प पत्र के होर्डिंग का यहां श्रीसेला स्थित मुख्य कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विमोचन किया।और एनसीपी, शरद पवार व उम्मेदसिंह चंपावत जिंदाबाद के नारों के साथ आगामी चुनाव जीतने को लेकर संकल्प दोहराया।
ब्लॉक अध्यक्ष नाथूराम भाटी, मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अखेराज सिंह सोनीगरा, जिला महासचिव मूलसिंह सोनिगरा के साथ ओमकार सिंह सादड़ा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के हनीफभाई, जेठू सिंह राव, शक्तिसिंह भाटी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहनलाल सोलंकी, धीरज कुमार जनवा, पार्टी उपाध्यक्ष गिरीश भाई के अलावा दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शरद पवार, प्रफुल्ल भाई पटेल, सुप्रियासुले ताई एवं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चित्र लगे संकल्प पत्र का विमोचन कर कांग्रेस व एनसीपी के नेताओ के नारे लगाये। प्रदेशाध्यक्ष उम्मेदसिंह चम्पावत ने कहा कि प्रदेश एनसीपी सो से अधिक प्रत्याक्षी खड़ा कर कॉंग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनायेगी।