निकटवर्ती रामासिया की बेटी ने राज्य स्तर पर हैंडबॉल में जीता गोल्ड…
जिले का नाम किया रोशन….
पाली,
केंद्रीय विद्यालय पाली की ओर से खेलते हुए रामसिया गाँव की बेटी ओमवती चौधरी ने राज्य स्तर पर हैंडबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल अपने नाम किया।। एन आई एस टेंनिस कोच विक्रम जांगीड़ रामासिया ने बताया कि 22 अगस्त से बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें ओमवती चौधरी ने पाली केवी टीम की कप्तानी के रूप प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मैडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। एक साधारण से परिवार में निकली हुई ओमवती ने अपने स्तर पर विपरीत परिस्थितियों में मेहनत करते हुए राज्य स्तर पर अपना लोहा मनवाया और गांव का और अपने परिवार का नाम रोशन किया। वही ओमवती ने अपनी इस सफलता का श्रेय पिता नेमेन्द्र लाल चौधरी व अपने शिक्षको को दिया। जीत के बाद पहली बार गाँव आने पर खुशी का माहौल देखा गया और गांव वालों द्वारा स्वागत किया गया । इस मौके पर गांव के सीपी चौधरी, खुशाल चौधरी, मो. आमीन गौरी , प्रकाश, हनीफ, गोपाल बंजारा, प्रकाश बंजारा सहित कई लोग मौजूद रहे।।
मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान