मूक-बधिर नाबालिग केस में नया मोड़ सामने आया, पुलिस ने जोमैटो डिलीवरी बॉय को हिरासत में लिया

जयपुर। अलवर के तिजारा मूक बधिर नाबालिग के साथ हुई घटना में अब एक नया मोड आ गया है। पुलिस का कहना है कि नागबालिग को जोमैटो डिलीवरी बॉय ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने जोमैटो डिलेवरी बॉय का हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक जोमैटो बॉय की बाइक से टक्कर लगने की बात कबूल कर ली है। टक्कर ऐसे समय पर हुई जब राजस्थान रोडवेज की बस सवारियां उतार रही थी। बस की आड़ के कारण बाई कैमरे में कैद नहीं हो सकी। समय वहां राजस्थान पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बस सवारी उतारने रुकी थी, जिसकी आड़ में होने की वजह से बाइक CCTV में नजर नहीं आई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में कबूला कि जब वह पुलिया से निकला तो रोड के बीच में चल रही बस को ड्राइवर ने लेफ्ट में दबा दिया।

पुलिस ने माना रेप नहीं हुआ
डॉक्स्टर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस बयान दे चुकी है कि लड़की के साथ गैंगरेप नहीं हुआ है। टक्कर लगने के कारण ही उसे चोट लगी है। लेकिन एक बात अभी भी नहीं सुलझ पाई है कि लड़की गुप्तांगों में चोट कैसे लगी। इस पुरे मामले में SP तेजस्वनी गौतम बुधवार को खुलासा कर सकती है।
पुलिस ने छानबनी के दौरान कैमरे में कैद राजस्थान रोड़वेज की बस के चालक और परिचालक को भी हिरासत में लिया है। साथ ही उस दौरान वंहा से जो ऑटो निकले उन तक भी पुलिस पहुंच गई है।

माता पिता का माना बच्ची के साथ गलत हुआ
दूसरी तरफ लड़की के माता पिता का कहना है कि वे उनकी बच्ची बोल नहीं सकती लेकिन वे उसे अच्छी तरह से समझते हैं। उनकी बेटी के साथ कुछ तो गलत हुआ है।