सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ द्वितीय व तृतीय सोपान शिविर का समापन
देसूरी,महेंद्र मेवाड़ा
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सादड़ी का अम्बे माता गुफा मंदिर में आयोजित द्वितीय व तृतीय सोपान शिविर उम्मेदराम सुथार, भुराराम चौधरी व उम्मेद मल पालीवाल के साथ सर्व धर्म प्रार्थना के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर में सुथार ने स्काउट गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए की स्काउट-गाइड जहां पर होते है वहां पर सद्भावना, परोपकार, स्वावलंबन इत्यादि गुणों का सकारात्मक सोच के साथ विकास होता है। आप ने पांच दिवसीय शिविर में जो गुण सीखें है उनका अपने जीवन में व्यक्तित्व निर्माण में उपयोग करना। कार्यक्रम को चौधरी व पालीवाल ने भी सम्बोधित करते हुए विभिन्न कौशलों की जानकारी दी। थे।
कार्यक्रम की पुर्व सन्ध्या पर बालकों द्वारा कैम्प फायर का आयोजन हुआ जिसमें सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।साथ नुक्कड़ नाटक के मार्फत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व बाल-विवाह नहीं करने पर की सीख दी। पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी ने बताया कि इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों के 170 बालक-बालिकाएं ने भाग लिया। पांच दिवसीय कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर महेन्द्र सिंह गेहलोत नारलाई, ढलाराम राठौड़, करमा राम, भंवरलाल पंवार, मेघाराम परिहार, हेमन्त कुमार गर्ग, लक्ष्मणलाल राठौड़, रमेशकुमार सोलंकी, मुकेश पुरी गोस्वामी, जगदीश प्रजापत, प्रेम पुरी गोस्वामी, अरविंद कुमार,श्रीमती निर्मला पुरी गोस्वामी, श्रीमती कौशल्या पुरी गोस्वामी, श्रीमती सरस्वती पालीवाल इत्यादि मौजूद