देश और गरीबों को लूटने वाला चाहे कोई कितना भी ताकतवर हो बख्शेंगे नहीं: मोदी

जयपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित किया जिसमे उन्होंने कहा​ कि कहा कि देश को धोखा देने या गरीबों को लूटने वालों को सरकार बख्शेगी नहीं, चाहे वे कितने ही ताकतवर क्यों न हों।
मोदी ने इस संबोधन के दौरान कहा कि "छोटा या बड़ा भ्रष्टाचार किसी न किसी के अधिकार छीन लेता है। यह देश के आम नागरिक को उसके अधिकारों से वंचित करता है। , राष्ट्र की प्रगति में बाधा डालता है और एक राष्ट्र के रूप में हमारी सामूहिक शक्ति को भी प्रभावित करता है और आज देश को यह भी विश्वास हो गया है कि जो देश को धोखा देते हैं, गरीबों को लूटते हैं, चाहे वे कितने भी शक्तिशाली हों, चाहे वे देश में और संसार में कहीं भी हों उन पर अब और दया नहीं की जायेगी और ना हीं उन्हें बख्शा जायेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाएं अब बिना किसी बिचौलिए या भ्रष्टाचार के लागू की जा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा, "देश अब मानता है कि वे बिना किसी बिचौलिए और भ्रष्टाचार के सरकारी योजनाओं से लाभ उठा सकते हैं। लोग अब यह भी मान रहे हैं कि अब धोखेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत अब यह मानने को तैयार नहीं है कि भ्रष्टाचार व्यवस्था का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वे एक पारदर्शी प्रणाली, कुशल प्रक्रिया और सुचारू शासन चाहते हैं।